प्रशासन अनुभाग की कार्य प्रोफ़ाइल

  • "क" (गैर-भा.ले.प.से.सं.), "ख" और "ग" श्रेणी के कर्मचारियों का संवर्ग नियंत्रण, कर्मचारी कल्याण, सेवा संघों की मान्यता, मनोरंजक गतिविधियां और विभागीय कैंटीन आदि। (प्रशासन-I)
  • कार्यालय कर्मचारियों से संबंधित समस्त गोपनीय कार्य। (गोपनीय प्रकोष्ठ)
  • लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई तथा राज्य के अन्य प्रभागों में कार्यरत खंडीय लेखाधिकारियों एवं खंडीय लेखाकारों का संवर्ग नियंत्रण। (प्रशासन-II)
  • कर्मचारियों के वेतन और व्यक्तिगत दावे। (प्रशासन-III)
  • विभागीय परीक्षाएं और कर्मचारियों का प्रशिक्षण। (प्रशासन-IV)
  • संपदा और स्थापना। (सामान्य प्रशासन और संपदा)
  • कार्यालय में राजभाषा का कार्यान्वयन एवं प्रचार-प्रसार। (राजभाषा अनुभाग)