वार्षिक लेखा विवरण
वार्षिक लेखा विवरण (क्रेडिट कार्ड)
प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद महालेखाकार प्रत्येक अभिदाता को वार्षिक विवरण भेजता है, जो उस वर्ष के 1 अप्रैल को आदि शेष, वर्ष के दौरान जमा की गई व निकाली गई कुल राशि, उस वर्ष के 31 मार्च को जमा ब्याज की राशि और उस तिथि का अंतशेष दर्शाता है । अभिदाताओं को क्रेडिट कार्ड की यथातथ्यता से स्वयं को संतुष्ट करना होगा और त्रुटियाँ इसकी प्राप्ति के तीन माह के भीतर महालेखाकार के ध्यान में लाई जानी चाहिए ।

