असम सरकार के सभी स्वंय वेतन आहरण करने वाले अधिकारियों, असम और मेघालय कैडर के AIS अधिकारियों / उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के सेवा इतिहास का संकलन इस कार्यालय द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवकों के वेतन, पदोन्नति, अवकाश, पेंशन आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को दर्ज करना है।

इस अभिलेख में निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

  • अधिकारी का पूरा नाम और उसका संबंधित विभाग।
  • प्रोबेशन अवधि पूर्ण करने की तिथि।
  • अधिकारी की संपूर्ण सेवा अवधि, जिसमें एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरण का विवरण शामिल है।
  • समय-समय पर अधिकारी द्वारा ग्रहण किए गए पद।
  • स्वंय वेतन आहरण करने वाले अधिकारियों द्वारा उत्तीर्ण विशेष परीक्षाएँ।
  • पुनर्नियुक्त पेंशनरों के नाम और यह भी कि पुनर्नियुक्ति अनुबंध के आधार पर है या नियमित पद के विरुद्ध।
  • भविष्य निधि खाता संख्या।
  • स्वंय वेतन आहरण पद पर नियुक्ति की तिथि।
  • जन्म तिथि।