श्री रनेन्दु सरकार, आई.ए. एवं &ए.एस , भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवाएं

वरिष्ठ उप महालेखाकार

18 अगस्त 2022 को कार्यभार ग्रहण किया।

 

श्री रनेन्दु सरकार, भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (2009 बैच) ने 18.08.2022 (पूर्वाह्न) को कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I), पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन और ए.एम.जी.-I) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गोयनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कोलकाता से एकाउंटेंसी में अपनी ऑनर्स डिग्री पूरी की है। उन्हें कमर्शियल ऑडिट और सिविल ऑडिट के क्षेत्र में कार्यों का व्यापक अनुभव है। इस विभाग में शामिल होने से पूर्व, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अंतर्गत चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षा में बैठने के लिए तीन साल की आर्टिकलशिप पूरी की है। इस कार्यालय में जुड़ने से पूर्व, उन्होंने 2016-2018 तक कार्यालय प्रधान महालेखाकार (जी.एंड एस.एस.ए.) पश्चिम बंगाल में उप महालेखाकर (जी. एंड एस.एस-I एवं प्रशा.) का कार्यभार संभाला है। वर्ष 2018-2022 तक वे कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उडिशा के शाखा कार्यालय पूरी में वरिष्ठ उप महालेखाकार (निर्माण लेखा) का कार्यभार भी संभाला है।

उन्होंने "कम्प्लायंस एंड फाईनेन्शियल ऑडिट ऑफ डब्ल्यू.एच.ओ. कंट्री ऑफिस (फिलिपींस)" और "कम्प्लायंस एंड फाईनेन्शियल ऑडिट ऑफ डब्ल्यू.एच.ओ. वेस्टर्न पैसिफिक रीजनल ऑफिस" जैसे विभिन्न विदेशी असाइनमेंट को पूरा किया है। आगे, उन्होंने मध्य प्रदेश, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य विधानसभा चुनाव में व्यय निरीक्षक के रुप में भी कार्य किया है।


 

 

 

 

 

 

 

 

श्री अवनीन्द्र कुमार राय, आई.ए. एवं &ए.एस.

उप महालेखाकार

13-मई-2024 को कार्यभार ग्रहण किया।

श्री अवनींद्र कुमार राय, IA & AS के भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा संवर्ग के 2018 बैच से हैं। वह वर्तमान में उप महालेखाकार (एएमजी-II) के पद का स्वतंत्र प्रभार के साथ-साथ (एएमजी-III) गैर-एलएडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। श्री राय उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। उनके पास बी.टेक की डिग्री है। वह 2018 बैच के IA&AS अधिकारी हैं।.


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री वानी श्रीराज मधुकर,  आई.ए. एवं ए.एस.

उप महालेखाकार

18 दिसम्बर 2023 को कार्यभार ग्रहण किया।

 

श्री वानी श्रीराज मधुकर, IA & AS के भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा संवर्ग के 2021 बैच से संबंधित हैं। वह वर्तमान में प्रशासन सहित (एएमजी-III) के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ उप महालेखाकार (एएमजी-IV) और एफएडब्ल्यू के पद का स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे हैं।

 

 

 

 

Back to Top