Externally Aided Project
बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के संबंध में व्यय विवरणी (SOE) को प्रमाणित करने के उद्देश्य से भारत का सीएजी एक स्वतंत्र लेखापरीक्षक के रूप में कार्य करता है। इन परियोजनाओं को विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (एडीबी), जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) और अन्य बाह्य एजेंसियों द्वारा वित्तपोषित किया जाता है।

