उत्तर प्रदेश
निष्पादन लेखापरीक्षा (सिविल) प्रतिवेदन संख्या 10 वर्ष 2025: आयुष
दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Thu 19 Feb, 2026
शासन को रिपोर्ट भेजने की तिथि:
क्षेत्र
सामाजिक कल्याण
अवलोकन
उत्तर प्रदेश में, मिशन के कार्यान्वयन के लिए सितंबर 2015 में राज्य आयुष सोसायटी की स्थापना की गई थी और वर्ष 2017 में आयुष विभाग की स्थापना की गई थी। तदोपरांत, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी सेवाओं को आयुष के व्यापक क्षेत्र के अधीन लाया गया। विभाग के अधीन कार्यरत निदेशालयों के कार्यक्षेत्रों में आठ आयुर्वेदिक, नौ होम्योपैथिक और दो यूनानी मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी सेवाओं के अंतर्गत क्रमशः 59 जनपदीय, 18 मंडलीय और 4 क्षेत्रीय स्तर के कार्यालय एक आयुर्वेदिक फार्मेसी और एक आयुर्वेदिक और यूनानी फार्मेसी एक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के साथ-साथ 324 आयुर्वेदिक औषधालयों और 1786 चार/पंद्रह/पच्चीस शय्याओं वाले आयुर्वेदिक चिकित्सालयों 1585 होम्योपैथिक औषधालयों 72 यूनानी औषधालयों और 182 चार/पंद्रह शय्याओं वाले यूनानी चिकित्सालयों 871 स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों और 224 योग कल्याण केन्द्रों के माध्यम से जनसामान्य को सम्बंधित चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना सम्मिलित है।
अप्रैल 2018 से मार्च 2023 तक की अवधि को आच्छादित करते हुए आयुष पर निष्पादन लेखापरीक्षा यह आंकलन करने के लिए सम्पादित की गई थी कि क्या निधियों, मानव संसाधन, भवन अवसंरचना, फर्नीचर और उपकरण तथा औषधियां उपलब्ध थीं और उनका उचित उपभोग किया गया था, और क्या योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया गया था।
ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें