श्री विकाश कुमार, आई.ए. एण्ड ए.एस.
उप महालेखाकार  (ए.एम.जी- II एवं प्रशासन )
श्री विकास कुमार 2021 बैच के आई.ए. एवं ए.एस. अधिकारी हैं। उन्होंने 02/04/2026 को इस कार्यालय में लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह - II और प्रशासन के प्रभारी उप महालेखाकार के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने 1990 से 2004 तक रांची स्थित महालेखाकार (लेखापरीक्षा) के कार्यालय में और उसके बाद 31.01.2023 तक बिहार स्थित पटना स्थित पीएजी (लेखापरीक्षा) के कार्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इस कार्यालय में कार्यग्रहण करने से पूर्व, उन्होंने दिनांक 01.02.2023 से 21.12.2023 तक अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में वित्त एवं मुख्य लेखा अधिकारी (प्रतिनियुक्ति पर) के रूप में कार्य किया। वे बिहार के मूल निवासी हैं। उन्हें साहित्य में रुचि है और उन्होंने कहानियों, कविताओं आदि का संग्रह "थपेड़े प्रारब्ध के" नामक पुस्तक प्रकाशित की है। उन्हें शतरंज खेलना और खेल देखना पसंद है।
माया कुमारी, आई.ए. एण्ड ए.एस.
उप महालेखाकार (ए.एम.जी-I एवं ए.एम.जी-III)
बी.ए. (ऑनर्स), आई.ए. एण्ड ए.एस. • बैच-2021
2021 बैच की आई.ए. एण्ड ए.एस. अधिकारी, श्रीमती माया कुमारी वर्तमान में प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) झारखण्ड, रांची के कार्यालय में दिनांक 22.01.2024 से पदस्थापित हैं और उप महालेखाकार (ए.एम.जी-I एवं ए.एम.जी-III) का प्रभार संभाल रही हैं।

 

अभिरुचि, आई.ए. एण्ड ए.एस.
उप महालेखाकार (ए.एम.जी - IV)
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, आई.ए. एण्ड ए.एस. • बैच-2023
सुश्री अभिरुचि भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (आई.ए. एण्ड ए.एस.-2023) की एक अधिकारी हैं, जो महेंद्रगढ़, हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने 28.07.2025 को इस कार्यालय में उप महालेखाकार (डी.ए.जी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह ए.एम.जी - IV की प्रभारी हैं।

 

Back to Top