सुश्री रश्मि अग्रवाल, आईए&एएस
महानिदेशक लेखा परीक्षा
रक्षा सेवाएं
नई दिल्ली
संक्षिप्त परिचय: -
-
02 मार्च 2026 को नई दिल्ली में महानिदेशक रक्षा सेवाओं लेखा (DGADS) का कार्यभार ग्रहण किया।
-
भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) के 1994 बैच से संबंधित।
-
वर्तमान में महानिदेशक रक्षा सेवाओं लेखा, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत।
-
पूर्व में असम, गुवाहाटी में प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा), महानिदेशक (निरीक्षण), महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय, नई दिल्ली, महानिदेशक लेखा परीक्षा (नौसेना) नई दिल्ली तथा महानिदेशक (मध्य क्षेत्र) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय, नई दिल्ली के पदों पर कार्य किया।
-
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लेखा परीक्षण का व्यापक अनुभव।
-
जनवरी 2014 से मार्च 2017 तक दिल्ली नगर निगम में मुख्य लेखा परीक्षक तथा अप्रैल 2009 से जनवरी 2014 तक पेट्रोलियम मंत्रालय, नई दिल्ली (CSS प्रतिनियुक्ति) में निदेशक के रूप में कार्य किया।
शैक्षिक योग्यता:
-
एम.ए. (इतिहास) में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त।
-
संगीत एवं साहित्य में गहरी रुचि, साथ ही एक कविता संग्रह भी प्रकाशित।

