मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

अनुपालन
Delhi

31 मार्च 2020 एवं 2021 को समाप्त वर्षों के लिए राजस्व, आर्थिक, सामाजिक एवं सामान्य क्षेत्रों तथा सा.क्षे.उ. पर प्रतिवेदन

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Mon 22 Nov, 2010
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र कर एवं शुल्क

अवलोकन

इस प्रतिवेदन में दो अध्याय हैं। राजस्व क्षेत्र से संबंधित अध्याय I में स्टाम्प शुल्क की अल्प उगाही, इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनियमित दावा, कर-मांग, ब्याज और जुर्माने की गैर-वसूली से संबंधित ` 701.93 करोड़ निहितार्थ वाले आठ अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ हैं। सामाजिक, सामान्य और आर्थिक क्षेत्रों से संबंधित अध्याय II में ` 62.32 करोड़ निहितार्थ वाले ‘प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण’ (डीबीटी) पर एक निष्पादन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन और आठ अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ हैं। निष्पादन लेखापरीक्षा में, तीन योजनाओं अर्थात संकटग्रस्त महिलाओं के लिए पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना और स्कूली छात्रों को वर्दी सब्सिडी के अंतर्गत लाभार्थियों को हस्तांतरित प्रत्यक्ष लाभ की जांच की गई। लेखापरीक्षा निष्कर्षों में डीबीटी पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण की कमी, लाभार्थियों के आंकड़ों में कमियां, स्वचालित प्रणालियों में मैनुअल हस्तक्षेप की आवश्यकता, लाभार्थियों की पात्रता का आकलन आदि शामिल हैं। अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफों में दिव्यानगजनों के अधिकार अधिनियम का कार्यान्वयन, दिल्ली में पर्यटन गतिविधियों और दिल्ली में कामकाजी महिला छात्रावासों पर अनुपालन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन तथा निधियों का अवरोधन, निष्फल/अनियमित व्यय, प्रशिक्षण भत्ते का अनियमित भुगतान आदि से संबंधित अनुपालन पैराग्राफ शामिल हैं।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें