मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

अनुपालन
Delhi

31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Wed 24 Nov, 2027
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र सामाजिक कल्याण

अवलोकन

इस प्रतिवेदन में राजस्व, आर्थिक, सामाजिक एवं सामान्य क्षेत्रों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से संबंधित लेखापरीक्षा निष्कर्षों वाले दो अध्याय शामिल हैं।

राजस्व क्षेत्र से संबंधित अध्याय I में वर्ष 2021-22 के लिए सरकारी राजस्व का विहंगावलोकन और ` 1,873.28 करोड़ से संबंधित तीन अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ शामिल हैं जो आबकारी विभाग द्वारा लाइसेंस शुल्क का अल्प उद्ग्रहण, जीएसटी भुगतान और रिटर्न फाइलिंग पर व्यापार एवं कर विभाग की निगरानी और इनपुट टैक्स क्रेडिट के अनियमित भुगतान से संबंधित हैं।

सामाजिक, सामान्य एवं आर्थिक क्षेत्रों से संबंधित अध्याय II में ` 327.36 करोड़ से संबंधित एक निष्पादन लेखापरीक्षा और आठ अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ शामिल हैं। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की निष्पादन लेखापरीक्षा में, प्रमुख लेखापरीक्षा निष्कर्ष आम आदमी मोहल्ला क्लिनिकों (एएएमसी) और पॉलीक्लिनिकों की स्थापन में कमी; एएएमसी/पॉलीक्लिनिकों में डॉक्टरों/अन्य स्टाफ, दवाइयों और उपकरणों और मूलभूत सुविधाओं की कमी; मोबाइल स्वास्थ्य योजना और स्कूल स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन में कमियां; जिला औषधि भंडारों में अपर्याप्त सुविधाएं; औषधालयों में आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की कमी आदि हैं।

दिल्ली सरकार के विज्ञापन और प्रचार व्यय की अनुपालन लेखापरीक्षा से सरकारी विज्ञापनों के अंतर्वस्तु विनियमन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गनिर्देशों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं का पता चला।

6 फ्लैग स्टाफ रोड पर अतिरिक्त आवास का प्रावधान और कैम्प ऑफिस एवं स्टाफ ब्लॉक में परिवर्धन और परिवर्तन से संबंधित निर्माण कार्यों की लेखापरीक्षा से बोलीदाताओं के चयन में अनियमितताएं; ` 8.62 करोड़ की स्वीकृत लागत के प्रति ` 33.66 करोड़ का अंतिम व्यय, जिससे चार बार अतिरिक्त व्यय के लिए स्वीकृति लेने की आवश्यकता पड़ी; उच्च विनिर्देशों, कलात्मक और प्राचीन वस्तुओं, सजावटी कार्यों का अतिरिक्त मदों के रूप में निष्पादन; किसी अनुमोदन के बिना ` 9.34 करोड़ की देयता का सृजन; निधियों का अपयोजन आदि का पता चला।

अन्य अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ, लाडली योजना के कार्यान्वयन में कमियां, निष्फल व्यय, निधियों का अवरोधन और वृद्धाश्रमों के निर्माण में विलंब से संबधित हैं।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें