मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

वित्तीय
Rajasthan

भारत के नियंत्रक -महालेखापरीक्षक का राज्य के वित्त पर वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिवेदन (वर्ष 2026 की रिपोर्ट संख्या 05)

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Fri 21 Aug, 2026
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र वित्त

अवलोकन

अवलोकन

यह प्रतिवेदन 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए लेखापरीक्षित लेखों के आधार पर राजस्थान सरकार के वित्त की विश्लेषणात्मक समीक्षा प्रदान करता है। राज्य के वित्तीय निष्पादन का आंकलन सरकार के राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्ध अधिनियम, बजट दस्तावेजों, वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा, पन्द्रहवें वित्त आयोग का प्रतिवेदन और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों से प्राप्त किये गए अन्य वित्तीय आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

प्रतिवेदन

राजस्थान सरकार की राज्य वित्त लेखापरीक्षा रिपोर्ट का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य के वित्तीय प्रदर्शन का आकलन करना और वित्तीय आंकड़ों के लेखापरीक्षा विश्लेषण के आधार पर राज्य विधानसभा को सुझाव उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट में तीन अध्याय हैं:

अध्याय I - राज्य के वित्त का अवलोकन

इस अध्याय में रिपोर्ट के आधार और दृष्टिकोण का वर्णन किया गया है और राज्य की वित्तीय स्थिति का व्यापक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रमुख सूचकांकों का व्यापक राजकोषीय विश्लेषण और राज्य की राजकोषीय स्थिति सम्मिलित है, जिसमें कमी/अधिशेष, ऋण प्रोफ़ाइल और प्रमुख सार्वजनिक लेखों  के लेनदेन शामिल हैं।

अध्याय II - बजटीय प्रबंधन

यह अध्याय राज्य के विनियोग लेखों पर आधारित है और राज्य सरकार के विनियोगों और आवंटन प्राथमिकताओं की समीक्षा करता है तथा बजटीय प्रबंधन से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों से विचलन पर रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।

अध्याय III - वित्तीय रिपोर्टिंग प्रथाएँ

इस अध्याय में राज्य सरकार के विभिन्न प्राधिकारियों द्वारा प्रस्तुत लेखों की गुणवत्ता और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित वित्तीय नियमों और विनियमों के अनुपालन न करने के मुद्दों पर टिप्पणी की गई है।

निष्पादन लेखापरीक्षा तथा विभिन्न विभागों के लेनदेनों की लेखा परीक्षा के निष्कर्षों, सांविधिक निगमों, बोर्ड, सरकारी कम्पनियों की लेखापरीक्षा में प्रकट हुये आक्षेपों और राजस्व प्राप्तियों के आक्षेपों वाले प्रतिवेदनों को पृथक से प्रस्तुत किया जाता है।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें