श्रीमती अनु जोस, वरिष्ठ उपमहालेखाकार का संक्षिप्त परिचय

श्रीमती अनू जोस 2011 बैच की भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा अधिकारी है।

वर्तमान में आप प्रधान महालेखाकार का कार्यालय महाराष्ट्र, मुंबई कार्यालय में वरिष्ठ उपमहालेखाकार ( प्रशासन ) का कार्यभार संभाल रही है।

इससे पूर्व आप केरल में वर्ग अधिकारी के रूप में तथा आन्ध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के संयुक्त कार्यालय में अपनी सेवाएँ दे चुकी है।

 

सुश्री शुभांगी, आई.ए.एंड ए.एस. वरिष्ठ उप महालेखाकार (ए.ए.मजी-II) का संक्षिप्त परिचय

सुश्री शुभांगी भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा सेवा (IA&AS) की वर्ष 2013 बैच की अधिकारी हैं। राष्ट्रीय लेखा एवं लेखापरीक्षा अकादमी, शिमला से अक्टूबर 2015 में अपना व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने महानिदेशक केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में प्रभार ग्रहण करते हुए आयकर लेखापरीक्षा निदेशक के रूप में 4.5 वर्षों तक कार्य किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई, पुणे एवं नागपुर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तालयों के लेखापरीक्षण का दायित्व संभाला।

इसके पश्चात उन्होंने नई दिल्ली स्थित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) मुख्यालय के सूचना प्रणाली प्रभाग में कार्य किया, जहाँ उन्होंने एंड-टू-एंड ऑडिट एप्लिकेशन “OIOS” के निर्माण एवं कार्यान्वयन की निगरानी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य सरकारी अनुप्रयोगों की आईटी प्रणालियों का भी लेखापरीक्षण किया।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के लेखापरीक्षण हेतु अनेक अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वे राज्य सार्वजनिक उपक्रमों (State PSUs) तथा राज्य शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के लेखापरीक्षण का कार्य देख रही हैं।

वे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) की छात्रवृति धारक रही हैं तथा वर्ष 2011 में आईआईटी-बीएचयू से उत्तीर्ण हुई हैं। उनका मूल निवास वाराणसी, उत्तर प्रदेश है। वे प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं।

 

 

Back to Top