यह प्रतिवेदन भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की राजस्थान के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अंतर्गत ‘राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली’ पर की गई निष्पादन लेखापरीक्षा से संबंधित है।
वर्ष 2018-19 से 2024-25 की अवधि हेतु इस प्रतिवेदन में “राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली” पर की गयी निष्पादन लेखापरीक्षा के निष्कर्ष सम्मिलित हैं। यद्यपि सड़क सुरक्षा उपायों के अपर्याप्त क्रियान्वयन के गंभीर परिणामों को दर्शाने के लिए इस प्रतिवेदन में नवम्बर 2025 तक घटित कुछ घातक दुर्घटनाओं के सन्दर्भ भी शामिल किए गए है।