
श्री मुकेश कुमार ब्रह्मणे
उप महालेखाकार (कार्य लेखा) भोपाल
श्री मुकेश कुमार ब्रह्मणे, भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के 2013- बैच के हैं। उन्होंने जबलपुर के प्रेस्टीजियस इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की और आरजीपीवी विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उनकी पूर्व पोस्टिंग उप महालेखाकार के रूप में गुवाहाटी में थी। गुवाहाटी के कार्य लेखा एवं हक़दारी से संबंधित थे एवं वर्तमान में उप महालेखाकार (कार्य लेखे ), भोपाल का नियमित प्रभार संभाल रहे हैं। वे एक उत्साही पाठक हैं और सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक गतिविधियों में गहरी रुचि रखते हैं।