हमारे बारे में
- भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक
- क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान, मुंबई
- महानिदेशक क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान मुंबई
- दूरदृष्टि, उद्देश्य और नैतिक मूल्य
- संगठन की संरचना
- आधारिक संरचना
- ज्ञान केंद्र
- सूचना का अधिकार अधिनियम
- क्षेत्रीय सलाहकार समिति
- उपयोगकर्ता कार्यालय
- आंतरिक समितियाँ
सुश्री तनुजा मित्तल
महानिदेशक
सुश्री तनुजा मित्तल भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए एंड एएस) के वर्ष 1996 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय विपणन (इंटरनेशनल मार्केटिंग) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया तथा 4 सितंबर 1996 को भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में नियुक्ति ग्रहण की।
उन्होंने 23 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान, मुंबई के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे 14 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2026 तक महानिदेशक (लेखापरीक्षा–ऊर्जा), नई दिल्ली के पद पर कार्यरत रहीं।
उन्होंने पूर्व में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी सेवाएँ प्रदान की हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधान निदेशक (वाणिज्यिक लेखापरीक्षा) एवं सदस्य, लेखापरीक्षा बोर्ड-II, मुंबई तथा प्रधान निदेशक (वाणिज्यिक लेखापरीक्षा) एवं सदस्य, लेखापरीक्षा बोर्ड-III, नई दिल्ली के पदों का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया है।
अपने दीर्घ प्रशासनिक एवं व्यावसायिक अनुभव के दौरान सुश्री तनुजा मित्तल ने संयुक्त राष्ट्र के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन भी किया है। इन दायित्वों के माध्यम से उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र की लेखापरीक्षा तथा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव एवं विशेषज्ञता प्राप्त हुई है।
IAAD KMS
साइटमैप
