श्री मनीष कुमार, महानिदेशक

क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान, कोलकाता

 

श्री मनीष कुमार, (IA&AS) के 1996 बैच के अधिकारी हैं तथा उन्होंने भूविज्ञान (Geology) में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने दिनांक 23/03/2026 से क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं ज्ञान संस्थान (RCB&KI), कोलकाता के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया है ।

उन्हें लेखा परीक्षा एवं लेखा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने 29 वर्षों के सेवाकाल में वे संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न विदेशी लेखा परीक्षा कार्यों हेतु नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, कोपेनहेगन, चीन, बैंकॉक, फिलीपींस, कंबोडिया, भूटान, सिंगापुर, सिडनी, मेलबर्न, वेलिंगटन, मलेशिया तथा बोत्सवाना में प्रतिनियुक्त किए गए हैं।