श्री पुष्कर कुमार
प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, रेलवे, कोलकाता
श्री पुष्कर कुमार भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग के 2007 बैच से हैं। उन्होंने भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिनमें प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, रेलवे, कोलकाता; महालेखाकार (A&E), पटना, बिहार; निदेशक (प्रशिक्षण/अनुसंधान), iCED, जयपुर; निदेशक (पर्यावरण लेखापरीक्षा/प्रशासन), महानिदेशक /प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, पर्यावरण एवं वैज्ञानिक विभागों, नई दिल्ली के कार्यालय में; और प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केन्द्रीय), लखनऊ के शाखा रांची स्थित कार्यालय में निदेशक एवं उप निदेशक के रूप में कार्य किया है।
उनके पेशेवर अनुभव में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन, अनुपालन और वित्तीय लेखापरीक्षा, पर्यावरण लेखापरीक्षा, रेलवे क्षेत्र लेखापरीक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय/अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हैं।
श्री पुष्कर कुमार को व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त है, उन्होंने जॉर्डन, इराक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, हंगरी और स्विट्जरलैंड में अनुपालन और वित्तीय लेखापरीक्षा कार्यभार संभाला है।

