Administration
- वार्षिक कार्यक्रम राजभाषा विभाग द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित किया जाता है जिसमे निम्नलिखित मदें शामिल है|
वार्षिक मद
- संसदीय राजभाषा समिति के प्रतिवेदन में की गई सिफारिशों पर सरकार के निर्णय को कार्यान्वित करवाना |
- क तथा ख क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में पंजी तथा सेवा-पुस्तिकाओं में प्रविष्टियाँ हिन्दी में करने हेतु कार्यालय आदेश जारी करना |
- वार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन तैयार करना |
- विवरणी डायरी महालेखाकार को प्रस्तुत करना |
- हिन्दी प्रतियोगिता शील्ड योजना तैयार करना |
- कर्मचारियों का ए॰ पी॰ ए॰ आर॰ जमा करना |
- वार्षिक कार्यक्रम में निहित निर्देशों के अनुपालन हेतु कार्यालय आदेश जारी करना |
- जांच बिन्दु स्थापित करना |
- हिन्दी पुस्तकालय का भौतिक सत्यापन
-
अर्धवार्षिक मद
- नराकास की बैठक में भाग लेना |
- विवरणी डायरी का प्रस्तुतीकरण |
- पुस्तकालय का नमूना जांच |
- त्रैमासिक मद
- त्रैमासिक प्रगति प्रतिवेदन तैयार करना |
- अनुपालना प्रतिवेदन एवं तिमाही प्रगति प्रतिवेदन राजभाषा एवं मुख्यालय को प्रेषित करना |
- कार्यशाला का आयोजन करना |
मासिक मद
- विवरणी डायरी तैयार करना |
- आकस्मिक अवकाश पंजी तैयार करना |
- अनुपस्थिति विवरणी यात्रा भत्ता हेतु तैयार करना |
- वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अनुभागों का निरीक्षण करना |
- जावक पंजी को प्रस्तुत करना |
- मासिक प्रगति प्रतिवेदन
साप्ताहिक मद
- आवक पंजी को प्रस्तुत करना
-
प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) का कार्यालय, झारखंड, राँची द्वारा कार्यालयीन हिंदी छमाही पत्रिका “उदयाचल” का प्रकाशन व विमोचन किया जाता है।